लुईस मरांडी ने Affidavit में दिया गलत पैन नंबर, ACB जांच में खुलासा
2020 में PIL दायर कर पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, अमर कुमार बाउरी और नीलकंठ सिंह मुंडा के खिलाफ आय से अधिक सम्पति होने का आरोप लगाते हुए ACB से जांच की मांग की थी.


रांची
:
रघुवर सरकार में मंत्री रहीं लुईस मरांडी ने अपने
Affidavit
में गलत पैन नंबर दिया है. एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में यह सामने आया है. दरअसल
रघुवर सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों की आय से अधिक सम्पति मामले की जांच को लेकर पीआईएल पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस मामले में
ACB
ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कई अहम खुलासे किए हैं.
ACB
ने हाईकोर्ट में दिए अपने जवाब में कहा है कि लुईस मरांडी का दिया गया पैन नंबर सही नहीं है. इसके साथ ही
ACB
ने
पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी
,
नीरा यादव
,
नीलकंठ सिंह मुंडा
,
लुइस मरांडी और रणधीर सिंह के खिलाफ भी अलग-अलग
PE
दर्ज करने की अनुमति मांगे जाने से संबंधित पत्र भी हाईकोर्ट में दिया गया है.
2020 में दायर हुआ था PIL
2020
में सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव ने
PIL
दायर कर पूर्व मंत्री
लुईस मरांडी, रणधीर सिंह, नीरा यादव,
अमर कुमार बाउरी
और
नीलकंठ सिंह मुंडा के खिलाफ आय से अधिक सम्पति होने का आरोप लगाते हुए
ACB
से जांच की मांग की थी.
2023
में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट से पांचों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ
ACB
जांच की स्वीकृति दी थी. जांच के
दौरान
एसीबी ने पूर्व मंत्रियों के खिलाफ हुई शिकायत को सत्य पाया था.
PIL
में दिये गये
पांचो पूर्व मंत्रियों संपत्ति का विवरण
नाम
संपत्ति (2014 में)
संपत्ति (
2019
में)
वृद्धि
लुइस मरांडी
2.55
करोड़
9
.
06
करोड़
6.81
करोड़
नीरा यादव
80.59
लाख
3.56
करोड़
2.85
करोड़
रणधीर कुमार सिंह
78.92
लाख
5.06
करोड़
4.27
करोड़
अमर बाउरी
7.33
लाख
89.41
लाख
82.07
लाख
नीलकंठ सिंह मुंडा
1.46
करोड़
4.35
करोड़
2.98
करोड़
मुझे कोई जानकारी नहीं : लुईस मरांडी
बवाल न्यूज से बातचीत में लुईस मरांडी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ भी नहीं पता है. पैन नंबर गलत होने को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया




Leave a comment