लातेहार: पिता ने पुत्र की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
“लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.”

Latehar: लातेहार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. मनिका थाना क्षेत्र के रांकी कला पंचायत स्थित उचवाबाल गांव में शुक्रवार रात एक पिता ने अपने ही बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी.
कहासुनी बनी हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार, बिनेश्वर परहिया और उनके पुत्र सीताराम परहिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर पिता ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
बीच-बचाव में एक और घायल
घटना के दौरान सुदेश परहिया और राजू परहिया बीच-बचाव करने पहुंचे. इस दौरान सुदेश परहिया के हाथ में चोट लग गई, जिनका इलाज जारी है.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही आरोपी पिता को उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया.
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी है.

