Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»1.58 लाख करोड़ का झारखंड बजट: 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से 750 दवाखाना तक, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट और हर घोषणा यहां पढ़ें
राजनीति

1.58 लाख करोड़ का झारखंड बजट: 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से 750 दवाखाना तक, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट और हर घोषणा यहां पढ़ें

“झारखंड सरकार ने 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ का अबुआ दिशोम बजट पेश किया है. इस बजट में महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर बड़ा फोकस है. जानिए बजट की हर बड़ी घोषणा और पूरा विश्लेषण यहां.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 24, 2026 · 8:30 AM· 5 min read
1.58 लाख करोड़ का झारखंड बजट: 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से 750 दवाखाना तक, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट और हर घोषणा यहां पढ़ें

Ranchi: झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का ‘अबुआ दिशोम’ बजट पेश किया. यह उनका लगातार दूसरा बजट है और आकार में पिछले साल से लगभग 9 प्रतिशत बड़ा है. सरकार ने इस बजट को गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों और वंचित वर्गों को समर्पित बताया है. सामाजिक क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और निवेश आकर्षण पर खास फोकस रखा गया है. बजट भाषण के दौरान केंद्र से बकाया राशि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. सरकार का दावा है कि सीमित संसाधनों के बावजूद विकास कार्य नहीं रुकेंगे. ‘अबुआ झारखंड’ और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ पेश यह बजट सामाजिक न्याय और वित्तीय अनुशासन के संतुलन का दस्तावेज बताया गया है.

वित्तीय अनुशासन और संसाधनों की रूपरेखा

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का कुल बजट आकार 1,58,560 करोड़ रुपये प्रस्तावित है. इसमें:

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

• राजस्व व्यय: 1,20,851.90 करोड़ रुपये

• पूंजीगत व्यय: 37,708.10 करोड़ रुपये (करीब 8.5% वृद्धि)

पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी से साफ है कि सरकार सड़कों, सिंचाई, ऊर्जा, स्वास्थ्य संस्थानों और शिक्षा ढांचे जैसी स्थायी परिसंपत्तियों पर निवेश बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

क्षेत्रवार प्रावधान

• सामान्य प्रक्षेत्र: 32,055.83 करोड़

• सामाजिक प्रक्षेत्र: 67,459.54 करोड़

• आर्थिक प्रक्षेत्र: 59,044.63 करोड़

राजस्व के स्रोत

• राज्य कर: 46,000 करोड़

• गैर-कर राजस्व: 20,700 करोड़

• केंद्रीय सहायता: 18,273.66 करोड़

• केंद्रीय करों में हिस्सेदारी: 51,236.38 करोड़

• लोक ऋण: 22,049.96 करोड़

राजकोषीय घाटा 13,595.96 करोड़ (GSDP का 2.18%) अनुमानित है, जबकि डेट-जीएसडीपी अनुपात 25.3% पर नियंत्रित रखा गया है.

सरकार का कहना है कि योजना व्यय और स्थापना व्यय का अनुपात 36:64 तक पहुंचा है, जो विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकेत है.

सामाजिक न्याय का फोकस: महिला, बाल, शिक्षा और स्वास्थ्य

इस बजट की सबसे बड़ी पहचान सामाजिक क्षेत्र पर जोर है.

महिला सशक्तिकरण

• मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18–50 वर्ष की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह

• इस योजना के लिए 14,065.57 करोड़ का प्रावधान

• महिला किसान खुशहाली योजना: 25 करोड़

• सखी मंडल उत्पादों के लिए “पलाश” ब्रांड: 66 करोड़

• जेंडर बजट: 34,211.27 करोड़

सरकार ने महिला और थर्ड जेंडर समुदाय के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है.

बाल बजट

• कुल बाल बजट: 10,793.16 करोड़

• आंगनबाड़ी भवन निर्माण

• पोषण कार्यक्रम

• छात्रवृत्ति और डिजिटल शिक्षा

• 12 लाख छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरण

शिक्षा क्षेत्र

• 100 नए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (2027-28 से CBSE तर्ज पर पढ़ाई)

• 80 उत्कृष्ट विद्यालय और 325 लीडर स्कूल पहले से संचालित

• प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा: 16,251.43 करोड़

• उच्च एवं तकनीकी शिक्षा: 2,564.45 करोड़

• चतरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना

स्वास्थ्य क्षेत्र

• स्वास्थ्य बजट: 7,990.30 करोड़

• कैंसर उपचार के लिए 200 करोड़ की विशेष योजना

• 750 “अबुआ दवाखाना” खोलने का लक्ष्य

• मेडिकल कॉलेजों में PET-CT और कैथ लैब

• चार वर्षों में MBBS सीटें दोगुनी करने की योजना

• कई सदर अस्पतालों को PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड

कृषि, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचा

सरकार ने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया है.

कृषि और संबद्ध क्षेत्र

• बिरसा बीज उत्पादन योजना: 145 करोड़

• मृदा एवं जल संरक्षण: 475.50 करोड़

• सौर सिंचाई: 75 करोड़

• कृषि यंत्र वितरण: 80 करोड़

• फसल बीमा: 400 करोड़

• मत्स्य विकास: 106 करोड़

• कृषि-संबद्ध कुल बजट: 4,884.20 करोड़

सरकार का लक्ष्य किसानों को ऋण से मुक्ति और आय में वृद्धि है.

ग्रामीण विकास

• मनरेगा के तहत 10 करोड़ से अधिक मानव-दिवस सृजित

• अबुआ आवास योजना: 4,100 करोड़

• ग्रामीण विकास कुल बजट: 12,346.90 करोड़

जल संसाधन

• सिंचाई परियोजनाएं: 1,137.10 करोड़

• लघु सिंचाई: 215 करोड़

• कुल जल संसाधन बजट: 2,714.71 करोड़

सड़क, ऊर्जा, उद्योग और निवेश

सड़क और आधारभूत ढांचा

• सड़क नेटवर्क 15,066 किमी तक विस्तारित

• पथ निर्माण विभाग: 6,601.28 करोड़

• ग्रामीण कार्य विभाग: 5,081.74 करोड़

ऊर्जा

• 200 यूनिट मुफ्त बिजली

• पतरातु प्लांट (4000 मेगावाट क्षमता लक्ष्य)

• कुल ऊर्जा बजट: 11,197.89 करोड़

उद्योग और निवेश

राज्य सरकार ने 2026 में पहली बार World Economic Forum में भाग लेकर झारखंड को निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया.

• 1,24,230 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

• 45,000 रोजगार संभावनाएं

• उद्योग विभाग: 541.30 करोड़

• पर्यटन विभाग: 361.67 करोड़

वित्त मंत्री का बयान: “हम न रुकेंगे, न झुकेंगे”

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यह बजट “गरीबों के आंसू पोंछने वाला बजट” है. उन्होंने इसे अपने गुरुजी को समर्पित करते हुए कहा कि राज्य सीमित संसाधनों के बावजूद विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा.

उन्होंने कहा:

“किसी के पैरों पर गिरकर कामयाबी पाने से बेहतर है अपने पैरों पर चलकर सफलता हासिल करना. हम न रुकेंगे और न झुकेंगे.”

केंद्र पर आरोप और विपक्ष पर निशाना

बजट भाषण के दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार पर झारखंड को अपेक्षित सहयोग न देने का आरोप लगाया.

• 5,000 करोड़ टैक्स हिस्सेदारी लंबित

• 11,000 करोड़ अनुदान बकाया

• 1.36 लाख करोड़ कोल कंपनियों पर बकाया

• जीएसटी से 4,000 करोड़ वार्षिक नुकसान

• मनरेगा 60:40 अनुपात से 5,640 करोड़ अतिरिक्त बोझ

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष कहता रहा कि खजाना खाली है, लेकिन हमने किसी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका और योजनाएं जारी रखीं.”

प्रमुख घोषणाएं

1,58,560 करोड़ का कुल बजट

• 37,708 करोड़ पूंजीगत व्यय

• 14,065 करोड़ मंईयां सम्मान योजना

• 100 नए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

• 750 अबुआ दवाखाना

• MBBS सीटें दोगुनी करने की योजना

• 200 करोड़ कैंसर उपचार योजना

• 4,884 करोड़ कृषि-संबंधित बजट

• 4,100 करोड़ अबुआ आवास योजना

• 11,197 करोड़ ऊर्जा क्षेत्र

• 200 यूनिट मुफ्त बिजली

• 10,793 करोड़ बाल बजट

• 34,211 करोड़ जेंडर बजट

• 12,346 करोड़ ग्रामीण विकास

• 6,601 करोड़ सड़क निर्माण

• 1,24,230 करोड़ निवेश प्रस्ताव

• 45,000 रोजगार संभावनाएं

• पेसा कानून लागू (2 जनवरी 2026 से)

• 2.60 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य

बजट में संतुलन बनाने की कोशिश

झारखंड का ‘अबुआ दिशोम’ बजट 2026-27 सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, शिक्षा-स्वास्थ्य विस्तार और आधारभूत संरचना निर्माण का संतुलित खाका पेश करता है. वित्तीय अनुशासन के साथ विकास और सामाजिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश इस बजट में साफ दिखाई देती है. अब देखना होगा कि घोषित योजनाएं जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं और केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों का असर आगे किस रूप में दिखता है.

40 views5 min read
#Jharkhand Budget announcements
#CM Hemant Soren budget 2026
#Radha Krishna Kishore budget speech
#Jharkhand women scheme 2026
#Jharkhand agriculture budget
#Jharkhand infrastructure budget
#Jharkhand social sector budget
#Jharkhand school of excellence scheme
#Jharkhand health scheme 2026

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner