झारखंड के अस्पतालों का बदलेगा नक्शा! ICU-OT से लेकर इमरजेंसी तक होगा री-डिजाइन
झारखंड में अब अस्पतालों की तस्वीर बदलने वाली है. राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के पुराने और अव्यवस्थित ढांचे को सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया है. ICU, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी और डायग्नोस्टिक सिस्टम को नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा

झारखंड में अब अस्पतालों की तस्वीर बदलने वाली है. राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के पुराने और अव्यवस्थित ढांचे को सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया है. ICU, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी और डायग्नोस्टिक सिस्टम को नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा, ताकि मरीजों को तेज और बेहतर इलाज मिल सके. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है, जो अस्पतालों की पूरी संरचना का ऑडिट कर नए मॉडल पर काम करेगी.
ICU-OT और इमरजेंसी की नई प्लानिंग
सरकार ने साफ किया है कि अस्पतालों में ICU, CCU, HDU, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी यूनिट को अब वैज्ञानिक तरीके से जोड़ा जाएगा. अभी कई जगहों पर ये विभाग बिखरे हुए हैं, जिससे मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में समय लगता है और इलाज प्रभावित होता है.
निरीक्षण में सामने आई बड़ी खामियां
हालिया निरीक्षण में पाया गया कि अस्पतालों में पेशेंट फ्लो और वर्क फ्लो सही नहीं है. रेडियोलॉजी, लैब और ब्लड बैंक जैसे जरूरी विभागों की लोकेशन ठीक नहीं होने से इलाज की प्रक्रिया धीमी हो रही है. कई जगह संक्रमण नियंत्रण के भी मानक पूरे नहीं हो रहे.
रिम्स के डॉक्टर करेंगे पूरा ब्लूप्रिंट तैयार
इस बदलाव की जिम्मेदारी Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) के अनुभवी डॉक्टरों को दी गई है. कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, सर्जरी और रेडियोलॉजी के विशेषज्ञ मिलकर अस्पतालों का नया ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
रांची में लव जिहाद के खिलाफ बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन: “कली बनो, दुर्गा बनो, लेकिन बुर्के वाली न बनो”







Leave a comment