Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»जमशेदपुर में बनेगा झारखंड का पहला मेगा ISBT सह मॉल, 153 करोड़ की मंजूरी; 50 बसें एक साथ ठहरेंगी
झारखंड

जमशेदपुर में बनेगा झारखंड का पहला मेगा ISBT सह मॉल, 153 करोड़ की मंजूरी; 50 बसें एक साथ ठहरेंगी

“जमशेदपुर शहर को जल्द ही झारखंड का पहला अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) सह कमर्शियल मॉल मिलने जा रहा है. राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 153.36 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 17, 2026 · 11:15 AM· 3 min read
जमशेदपुर में बनेगा झारखंड का पहला मेगा ISBT सह मॉल, 153 करोड़ की मंजूरी; 50 बसें एक साथ ठहरेंगी

Ranchi: जमशेदपुर शहर को जल्द ही झारखंड का पहला अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) सह कमर्शियल मॉल मिलने जा रहा है. राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 153.36 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. डिमना चौक और पारीडीह के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे करीब 9.88 एकड़ भूमि पर यह भव्य परिसर तैयार होगा. यह सिर्फ बस टर्मिनल नहीं, बल्कि एक आधुनिक ट्रांजिट हब, शॉपिंग स्पेस और एंटरटेनमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा. हेक्सागोनल डिजाइन, हरियाली आधारित आर्किटेक्चर, रंगीन ग्लास स्ट्रक्चर और सेंट्रल कोर्टयार्ड इसे पूर्वी भारत के सबसे आकर्षक बस टर्मिनलों में शामिल कर सकता है. यात्रियों के आराम से लेकर व्यापारिक गतिविधियों तक, हर पहलू को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन तैयार किया गया है.

सेंट्रल कोर्टयार्ड और षटकोणीय प्लाजा होगा सबसे बड़ा आकर्षण

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

इस परियोजना की सबसे खास बात इसका सेंट्रल कोर्टयार्ड होगा, जिसे यात्रियों के बैठने, आराम करने और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया है. यहां छायादार बैठने की व्यवस्था के साथ जल संरचनाएं बनाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुकून भरा माहौल मिलेगा. स्थानीय कला, पेंटिंग और कलाकृतियों से इस जगह को सांस्कृतिक पहचान भी दी जाएगी. इसके साथ षटकोणीय प्लाजा बस टर्मिनल और कमर्शियल बिल्डिंग के बीच जीवंत कनेक्टिंग स्पेस होगा. त्रिकोणीय जाली सिस्टम और रंगीन शीशों से बने षटकोणीय डिजाइन दिनभर बदलती छाया आकृतियां बनाएंगे, जो इसे बेहद आकर्षक लुक देंगे.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

Image

बस टर्मिनल में क्या-क्या सुविधाएं होंगी

टर्मिनल बिल्डिंग 2 बेसमेंट + ग्राउंड फ्लोर + फर्स्ट फ्लोर में बनेगी, जबकि कमर्शियल बिल्डिंग बेसमेंट + ग्राउंड + 3 फ्लोर की होगी.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

ग्राउंड फ्लोर सुविधाएं:

  • 50 बसों की एक साथ पार्किंग
  • 23 बस बे (आगमन और प्रस्थान)
  • 763 वर्गमीटर वर्कशॉप
  • 300 कार पार्किंग
  • 350 दोपहिया पार्किंग
  • 18 टिकट काउंटर
  • लॉजिस्टिक सेंटर और क्लॉक रूम
  • 230 वर्गमीटर जन शौचालय
  • 300 यात्रियों का प्रतीक्षालय
  • 270 वर्गमीटर रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट
  • 46 दुकानें
  • 250 वर्गमीटर एंकर शॉप

फर्स्ट फ्लोर पर AC वेटिंग, डोरमेट्री और बड़ा फूड कोर्ट

Image

पहली मंजिल पर यात्रियों और ड्राइवरों के लिए खास सुविधाएं दी जाएंगी:

  • 80 यात्रियों का वातानुकूलित प्रतीक्षालय
  • 120 यात्रियों की डोरमेट्री
  • 60 ड्राइवर और सह-चालकों की डोरमेट्री
  • 600 वर्गमीटर फूड कोर्ट
  • 450 वर्गमीटर एंकर शॉप
  • ट्रैवल एडमिन ऑफिस
  • प्रशासनिक कार्यालय
  • जन शौचालय

यह प्रोजेक्ट जमशेदपुर को सिर्फ परिवहन ही नहीं, बल्कि कमर्शियल और अर्बन डेवलपमेंट के नए केंद्र के रूप में स्थापित कर सकता है.

12 views3 min read
#Jamshedpur News
#Jharkhand News
#New Bus Terminal

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner