Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»पेसा को लेकर झारखंड में सियासी संग्राम, कांग्रेस का पलटवार—आदिवासी स्वशासन से खिलवाड़ नहीं चलेगा
राजनीति

पेसा को लेकर झारखंड में सियासी संग्राम, कांग्रेस का पलटवार—आदिवासी स्वशासन से खिलवाड़ नहीं चलेगा

“पेसा नियमावली को लेकर झारखंड की राजनीति में टकराव तेज हो गया है. कांग्रेस ने भाजपा पर आदिवासी समाज को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेसा कोई साधारण कानून नहीं, बल्कि आदिवासी स्वशासन और ग्रामसभा की संवैधानिक ताकत है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jan 6, 2026 · 2:00 PM· 3 min read
पेसा को लेकर झारखंड में सियासी संग्राम, कांग्रेस का पलटवार—आदिवासी स्वशासन से खिलवाड़ नहीं चलेगा

Ranchi: झारखंड में पेसा नियमावली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा नेता चंपाई सोरेन के आरोपों पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि पेसा कोई साधारण कानून नहीं, बल्कि आदिवासी स्वशासन, ग्रामसभा की ताकत और संवैधानिक अधिकारों की आत्मा है, जिसे कमजोर करने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

जिन्होंने सत्ता में रहकर हक छीना, वही आज सवाल उठा रहे

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक सत्ता संभाली, उनके कार्यकाल में न आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रही, न जंगल और न ही परंपरागत अधिकार. आज वही लोग पेसा के नाम पर भ्रम फैलाकर आदिवासी समाज को गुमराह करने में लगे हैं. उन्होंने इसे दोहरे चरित्र की राजनीति करार दिया.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

नियमावली बनी जनता की भागीदारी से, पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी

केशव महतो कमलेश ने स्पष्ट किया कि पेसा नियमावली किसी बंद कमरे में नहीं बनी. इसे तैयार करने से पहले ग्राम स्तर पर जनता, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए. उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी पक्षों की राय को शामिल कर नियमावली को अंतिम रूप दिया है.

‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ जैसी भाजपा की राजनीति: सुखदेव भगत

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी राजनीति “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” जैसी हो गई है. बिना पेसा को ठीक से पढ़े और समझे, भाजपा नेता धार्मिक और भ्रामक मुद्दों को उछालकर आदिवासी समाज को आपस में बांटने का प्रयास कर रहे हैं.

वनवासी शब्द से लेकर लैंड बैंक तक, भाजपा का पुराना रिकॉर्ड

सुखदेव भगत ने कहा कि भाजपा वही पार्टी है जो आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहती रही और अपने शासनकाल में लैंड बैंक के जरिए लाखों एकड़ आदिवासी जमीन पूंजीपतियों को सौंपने की साजिश रचती रही. उन्होंने इसे आदिवासी अस्तित्व पर सीधा हमला बताया.

सरना धर्म कोड पर भाजपा की चुप्पी पर उठे सवाल

कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि सरना धर्म कोड जैसे गंभीर मुद्दे पर भाजपा आज तक मौन क्यों है. जबकि गठबंधन सरकार ने इसे विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजा. इससे साफ है कि भाजपा को आदिवासियों की धर्म, संस्कृति और पहचान से कोई वास्तविक सरोकार नहीं.

गांधी के ग्राम स्वराज को मजबूती देता है पेसा कानून

विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि पेसा कानून महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के विचार को मजबूती देता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने शासनकाल में भूमि अधिग्रहण कानून से छेड़छाड़ कर आदिवासियों के अधिकार कमजोर करने की कोशिश की थी.

जमीन, जंगल और खनिज पर नजर, आदिवासी हित नहीं प्राथमिकता

कांग्रेस नेताओं ने दो टूक कहा कि भाजपा की नजर झारखंड की जमीन, जंगल और खनिज संपदा पर है, न कि आदिवासी समाज के अधिकारों पर. उन्होंने भरोसा जताया कि आदिवासी समाज भाजपा की इन साजिशों को कभी सफल नहीं होने देगा.

2 views3 min read
#PESA Act Jharkhand
#PESA Rules Controversy
#Jharkhand Tribal Rights
#Congress vs BJP Jharkhand
#Champai Soren Statement
#Adivasi Self Governance
#Gram Sabha Rights
#Scheduled Area Jharkhand
#Sarna Dharma Code Issue
#Land Bank Jharkhand
#Tribal Law Politics
#Jharkhand Political News
#PESA Notification Jharkhand
#Tribal Land Rights India

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner