Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»झारखंड में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक: गुमला सबसे ठंडा, 4 से 6 जनवरी तक 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
झारखंड

झारखंड में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक: गुमला सबसे ठंडा, 4 से 6 जनवरी तक 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

“झारखंड में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है. गुमला में तापमान 6.6 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग ने 4 से 6 जनवरी तक 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 4, 2026 · 6:27 AM· 3 min read
झारखंड में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक: गुमला सबसे ठंडा, 4 से 6 जनवरी तक 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह के समय घना कोहरा और रात में बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 से 6 जनवरी के बीच सर्दी और ज्यादा परेशान कर सकती है.

गुमला बना सबसे ठंडा जिला, पारा 6.6 डिग्री तक लुढ़का

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झारखंड का सबसे ठंडा स्थान गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा डाल्टनगंज और पाकुड़ में तापमान 8.3 डिग्री, जबकि खूंटी में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची में भी ठंड बढ़ गई है और यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

दिन में धूप, लेकिन ठंड से पूरी राहत नहीं

हालांकि दिन चढ़ने के साथ कई जिलों में हल्की धूप निकल रही है, लेकिन ठंड का असर दिन में भी महसूस किया जा रहा है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो और डाल्टनगंज जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. वहीं लातेहार जिले में दिन का तापमान भी गिरकर 18.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को दिन में भी कंपकंपी महसूस हुई.

15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

आईएमडी ने झारखंड के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं. यह अलर्ट 4 जनवरी की सुबह से प्रभावी माना जा रहा है.

अगले तीन दिनों में और गिरेगा तापमान

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों में तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है. खास तौर पर 4 से 6 जनवरी के बीच ठंड का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है.

किसानों, बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की सलाह

बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. किसानों को आलू, सब्जी और सरसों जैसी फसलों को पाले से बचाने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा गया है. वहीं बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

वाहन चालकों के लिए जरूरी चेतावनी

घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने सुबह के समय धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है.

ठंड का असर अभी रहेगा जारी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल झारखंड में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है. आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में ठिठुरन बनी रह सकती है और सुबह-शाम कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

5 views3 min read
#Jharkhand Cold Wave Jharkhand Fog Alert Gumla Temperature Ranchi Weather Today IMD Jharkhand Alert Jharkhand Winter News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner