Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»झारखंड में ग्रामीण विकास पर सीएम हेमंत सख्त, गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
झारखंड

झारखंड में ग्रामीण विकास पर सीएम हेमंत सख्त, गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

“झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 27, 2026 · 12:49 PM· 5 min read
झारखंड में ग्रामीण विकास पर सीएम हेमंत सख्त, गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए. झारखंड मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने पंचायतों को ग्रामीण विकास की सबसे अहम कड़ी बताते हुए योजनाओं के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. बैठक में ग्रामीण आवास योजना, सखी मंडल, मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, लिफ्ट इरीगेशन और महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवासविहीन और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की पहचान कर उन्हें जल्द योजनाओं का लाभ दिया जाए. वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई कार्य योजनाओं पर भी जोर दिया गया.

ग्रामीण आवास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समीक्षा बैठक में अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की प्रगति पर विशेष फोकस किया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य में ऐसे सभी पात्र परिवारों को चिन्हित किया जाए जो अब भी आवासविहीन हैं या मिट्टी और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तय लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध तरीके से आवास योजनाओं को पूरा किया जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को जल्द राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर निगरानी मजबूत की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटे नहीं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा. बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद थीं.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों यानी सखी मंडलों की भूमिका को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया. उन्होंने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) को राज्य में नए सखी मंडलों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने जानकारी दी कि 5 हजार नए सखी मंडल गठित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत करीब 60 हजार परिवारों को जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को केवल खेती तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें सोलर पावर उत्पादन, मधुमक्खी पालन, जूट प्रोसेसिंग और अन्य रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ा जाए. इसके लिए आधुनिक तकनीक और नवाचार आधारित प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए. उन्होंने कहा कि महिला समूहों को बैंक लिंकेज से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए. सरकार का लक्ष्य महिलाओं के समूहों को मजबूत करने के लिए बैंकों से 5 हजार करोड़ रुपये तक ऋण उपलब्ध कराना है.

पलाश मार्ट और महिला उत्पादों के लिए बाजार तैयार करने की योजना

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी पलाश मार्ट जैसे बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएं ताकि ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कांके रोड, रांची में बन रहा नया पलाश मार्ट भवन अंतिम चरण में है. इसके अलावा इस वर्ष छह नए पलाश मार्ट खोलने का लक्ष्य रखा गया है और भविष्य में सभी जिलों में ऐसे केंद्र विकसित करने की योजना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले के उत्पादों की पहचान कर उन्हें मार्केटिंग से जोड़ा जाए ताकि महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बने.

मनरेगा, जल संरक्षण और बिरसा हरित ग्राम योजना पर जोर

मुख्यमंत्री ने मनरेगा और बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बागवानी, जल संरक्षण और सिंचाई आधारित योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लिफ्ट इरीगेशन और वाटर मैनेजमेंट सिस्टम को पंचायत स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संचय वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इसके लिए ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किसानों को बागवानी के लिए प्रेरित करने और अधिक से अधिक ग्रामीणों को इससे जोड़ने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में करीब डेढ़ लाख एकड़ भूमि पर इस योजना के तहत कार्य चल रहा है और महिला लाभार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है.

कौशल विकास और रोजगार योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, बिरसा विशिष्ट जनजातीय विकास योजना, युवा कौशल योजना और वाटरशेड परियोजनाओं की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि उनका प्रभाव गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल और जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

15 views5 min read
#Dipika Pandey Singh
#Jharkhand Gramin Vikas
#Jharkhand News
#Hemant Soren

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner