Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»JHARKHAND BJP कन्फ्यूज! छात्रवृत्ति मुद्दे पर रांची से दिल्ली तक अलग-अलग तस्वीर
राजनीति

JHARKHAND BJP कन्फ्यूज! छात्रवृत्ति मुद्दे पर रांची से दिल्ली तक अलग-अलग तस्वीर

“एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी को लेकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर इसी मुद्दे पर हेमंत सरकार के मंत्री चमरा लिंडा को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से सकारात्मक आश्वासन मिल गया. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 16, 2025 · 11:20 AM· 3 min read
JHARKHAND BJP कन्फ्यूज! छात्रवृत्ति मुद्दे पर रांची से दिल्ली तक अलग-अलग तस्वीर

RANCHI: झारखंड में छात्रवृत्ति को लेकर सियासत तेज हो गई है. एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी को लेकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर इसी मुद्दे पर हेमंत सरकार के मंत्री चमरा लिंडा को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से सकारात्मक आश्वासन मिल गया. इस घटनाक्रम ने झारखंड बीजेपी की रणनीति और विरोध के मायनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर इन दिनों झारखंड के छात्र लगातार आंदोलनरत हैं. इसी क्रम में बीजेपी युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हेमंत सरकार पर छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाया. प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए और छात्रवृत्ति जल्द जारी करने की मांग की गई.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

Chhatra

दिल्ली में चमरा लिंडा की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

इसी बीच हेमंत सरकार के मंत्री चमरा लिंडा ने दिल्ली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री चमरा लिंडा ने झारखंड के छात्रों की समस्याओं को एक पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा. मामले की गंभीरता को समझते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले ने तत्काल विभागीय सचिव को फोन कर झारखंड की छात्रवृत्ति मद में जो भी राशि बकाया है, उसे शीघ्र क्लियर करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

Chamra Linda

मंत्री चमरा लिंडा का बयान

मामले को लेकर बवाल न्यूज ने मंत्री चमरा लिंडा से फोन पर संपर्क किया. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ हुई मुलाकात काफी सकारात्मक रही. चमरा लिंडा ने कहा, “केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले ने विभागीय सचिव को तुरंत निर्देश दिया है. हमें उम्मीद है कि अब झारखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्या जल्द दूर हो जाएगी.”

बीजेपी के प्रदर्शन पर उठे सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब केंद्र की एनडीए सरकार में शामिल मंत्री स्वयं इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, तो फिर झारखंड बीजेपी और उसका युवा मोर्चा हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहा है?

क्या झारखंड बीजेपी नेताओं को छात्रवृत्ति की वास्तविक स्थिति और केंद्र स्तर पर चल रही प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी?

वर्षों से लंबित है छात्रवृत्ति

गौरतलब है कि झारखंड के छात्र लंबे समय से छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं. वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की छात्रवृत्ति अब तक कई छात्रों को नहीं मिल पाई है.

4 views3 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand BJP
#Chamra Linda
#Hemant Soren
#Hemant Sarkar
#Bhartiya Janta Party Yuva Morcha
#Ramdas Athawle

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner