IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के कारण BCCI ने लिया फैसला
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने IPL 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया है. BCCI ने केंद्र सरकार से भी इस मसले पर बातचीत की और फिर यह अहम फैसला लिया. बीसीसीआई ने कहा, 'यह अच्‍छा नहीं लगता कि देश युद्ध की स्थिति में हो और क्रिकेट खेला जा रहा है...

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने IPL 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया है. BCCI ने केंद्र सरकार से भी इस मसले पर बातचीत की और फिर यह अहम फैसला लिया. बीसीसीआई ने कहा, 'यह अच्‍छा नहीं लगता कि देश युद्ध की स्थिति में हो और क्रिकेट खेला जा रहा है.' गौरतलब है कि 25 मई को कोलकाता में आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था. वहीं पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में आईपीएल का 58वां मैच रद कर दिया गया था. भारत-पाकिस्‍तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते मैच बीच में ही रद करने का फैसला लिया गया था. उसी वक्त संकेत मिलने लगे थे कि आईपीएल 2025 पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.
25 मई को कोलकाता में होना था फाइनल
यह फैसला देश की सुरक्षा स्थिति और खिलाड़ियों, स्टाफ तथा दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. 8 मई तक टूर्नामेंट निर्णायक चरण में पहुंच चुका था. फाइनल 25 मई को होना था. वहीं 9 मई को आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच इकाना स्टेडियम में मैच होना था. 18 मई को लीग चरण का आखिरी मैच, जबकि 20, 21 और 23 मई को क्रमशः क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 खेला जाना था और लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था. लेकिन इन सभी को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.
बचे मैचों के आयोजन को लेकर कोई सूचना नहीं
आईपीएल 2025 में अब तक 58 मैच संपन्न हुए थे. 10 टीमों में 70 लीग मैचों के 12 मुकाबले शेष हैं. तीन क्वालिफायर और फाइनल मैच सहित 74 मैच खेले जाने हैं. अब इन मैचों का आयोजन कब होगा इस बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं आई है.
संबंधित ख़बरें
और SPORTS ख़बरें
न्यूजीलैंड में भारत ने बनाया 96 साल का रिकॉर्ड, 720/9 रन के साथ टेस्ट इतिहास में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
'थाला' के सम्मान में जगमगाया चेपॉक का आसमान, ड्रोन शो से CSK ने धोनी को दी खास विदाई
MS Dhoni IPL Retirement: न बल्ला, न विकेटकीपिंग! अब CSK को मेंटर बनकर चैंपियन बनाएंगे एमएस धोनी

IND vs NZ 1st Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां देखें LIVE मुकाबला

IPL 2027: मोहम्मद शमी की हो सकती है नई टीम में एंट्री, राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड को लेकर चल रही बातचीत

जय शाह फिर बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध दूसरी बार मिली कमान; 2035 तक तय हुआ क्रिकेट का रोडमैप


