आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: रांची समेत कई जिलों में बाबा राइस मिल के ठिकानों पर छापेमारी
“गुरुवार की सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने झारखंड में बाबा राइस मिल से जुड़े कई स्थानों पर बड़ी छापेमारी शुरु की है. यह 2026 की विभाग की पहली प्रमुख कार्रवाई मानी जा रही है.”

Ranchi: गुरुवार की सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने झारखंड में बाबा राइस मिल से जुड़े कई स्थानों पर बड़ी छापेमारी शुरु की है. यह 2026 की विभाग की पहली प्रमुख कार्रवाई मानी जा रही है. आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा की टीमें रांची के विभिन्न इलाकों — कांके रोड, रातू रोड, बरियातू, हरमू और नगड़ी — पर सघन जांच कर रही हैं. साथ ही विभाग की टीमों ने हजारीबाग तथा जमशेदपुर सहित अन्य जिलों में भी छापेमारी की सूचना है. छापेमारी का कारण और जांच आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई संभावित टैक्स चोरी, काले धन और आय छिपाने के संदेह पर की जा रही है, जिसमें बाबा राइस मिल समूह की वित्तीय गतिविधियों और लेन-देन की जांच की जा रही है.
जांच के दौरान विभाग की टीम
मिल के वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं, कैश ट्रांजैक्शन, चालान और बिल सहित सभी दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, साथ ही अन्य जरूरी लेखा और कागजात खंगाले जा रहे हैं.
आयकर विभाग ने फिलहाल छापेमारी से जुड़े व्यापारियों के नाम और विस्तृत आरोपों का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया है. जांच जारी है और विभाग की टीमें संबंधित ठिकानों से साक्ष्य इकट्ठा कर रही हैं. क्या है विभाग की कार्रवाई का मकसद? विभाग की ओर से बताया गया है कि यह कार्रवाई आमदनी छुपाने, कर विवरण में छेड़छाड़ तथा टैक्स संबंधित अनियमितताओं की संभावित पहचान के आधार पर शुरू की गई है.

