Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, DMFT फंड घोटाले में 15 ठिकानों पर छापेमारी
झारखंड

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, DMFT फंड घोटाले में 15 ठिकानों पर छापेमारी

“DMFT फंड में कथित अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के दुरुपयोग की आशंका को लेकर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. विभाग की टीम ने रांची, हजारीबाग, बोकारो और सूरत समेत कुल 15 ठिकानों पर एक साथ सर्वे और छापेमारी की. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 25, 2026 · 6:19 AM· 2 min read
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, DMFT फंड घोटाले में 15 ठिकानों पर छापेमारी

Ranchi: डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड में कथित अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के दुरुपयोग की आशंका को लेकर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. विभाग की टीम ने रांची, हजारीबाग, बोकारो और सूरत समेत कुल 15 ठिकानों पर एक साथ सर्वे और छापेमारी की. बोकारो जिले में ठेकेदार सोनू मिश्रा और सेक्टर-9 स्थित प्रकाश जेरॉक्स के मालिक प्रकाश कुमार के ठिकानों सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर जांच की गई. सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2024-25 और 2025-26 में बोकारो जिले को DMFT फंड के तहत लगभग 631 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे. इन पैसों के इस्तेमाल में गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं. आयकर विभाग को शक है कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए मिले फंड का उपयोग तय मानकों के विपरीत किया गया.

51 लाख की बरामदगी से खुला मामला

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

मामले की जांच की शुरुआत 2025 में गोला थाना क्षेत्र में एक क्लर्क की गाड़ी से 51 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद हुई. पुलिस ने इस संबंध में आयकर विभाग को पत्र लिखकर जांच का अनुरोध किया था. इसके बाद विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया, हालांकि कई लोग नोटिस से बचते रहे.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

फंड के उपयोग पर सवाल

शिकायत है कि DMFT फंड, जो खनन प्रभावित इलाकों के बुनियादी विकास के लिए निर्धारित है, उसका उपयोग सरकारी कार्यालयों के रंग-रोगन, जिम निर्माण और अन्य गैर-प्राथमिक कार्यों में किया गया. इन आरोपों के सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार से DMFT फंड के उपयोग पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम देर रात तक दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और ठेकों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच करती रही. मामले में बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है.

21 views2 min read
#DMFT
#Jharkhand News
#IT Raid

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner