सीएम हाउस में दावत-ए-इफ्तार
रांची : कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सेरन की ओर से माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी. मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की. दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी रोजेदारों...


रांची :
कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सेरन की ओर से माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी. मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की. दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी रोजेदारों ने राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि, विकास और अमन-चैन के साथ- साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की.
दावत-ए-इफ्तार में मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिण्डा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पाण्डेय, सुदिव्य कुमार के अलावे कई विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
NEET से ध्यान हटाकर JPSC पर आक्रामक हुई BJP, कांग्रेस ऑफिस तक पहुंचा प्रदर्शन; कल भाजपा मुख्यालय निशाने पर, रांची में सियासी टकराव का दूसरा राउंड तय!
TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड, महिला सांसदों पर टिप्पणी पड़ी भारी






Leave a comment