पलामू में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, पति-पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल है, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है.

Palamu: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल है, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय भुइयां, उनकी पत्नी हेवंती देवी और बेटे छोटू भुइयां की धारदार हथियार (टांगी) से काटकर हत्या कर दी गई. इस हमले में उनकी बेटी ममता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
प्रथम दृष्टया यह मामला अंधविश्वास और डायन-बिसाही के शक से जुड़ा बताया जा रहा है. मृतक परिवार पर ओझा-गुणी होने का आरोप लगाया गया था. हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले रवींद्र भुइयां और प्रमोद भुइयां पर लगा है. घटना की सूचना मिलते ही पांकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
पांकी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव में तीन लोगों की हत्या हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार विजय भुइयां और उनके परिजनों का गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे, पहले मारपीट की और फिर धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या कर दी. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. यह स्थान पांकी थाना से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment