Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»चक्रधरपुर में मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 36 मजदूर और 6 नाबालिग रेस्क्यू
जुर्म

चक्रधरपुर में मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 36 मजदूर और 6 नाबालिग रेस्क्यू

“चक्रधरपुर में मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस और चाइल्डलाइन की संयुक्त कार्रवाई में 36 मजदूरों और 6 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जबकि गुजरात के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 18, 2026 · 12:01 PM· 3 min read
चक्रधरपुर में मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 36 मजदूर और 6 नाबालिग रेस्क्यू

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस, श्रम विभाग और चाइल्डलाइन की संयुक्त कार्रवाई में K2 होटल से 36 महिला-पुरुष मजदूरों के साथ 6 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी को गुजरात भेजने की तैयारी चल रही थी, जहां उनसे बंधुआ मजदूरी करायी जानी थी. कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर खड़ी एक ट्रेवल्स बस को भी जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल मजदूरों को दूसरे राज्य ले जाने के लिए किया जाना था. पुलिस ने मौके से गुजरात के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना ने झारखंड में सक्रिय मानव तस्करी नेटवर्क को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. प्रशासन अब पूरे गिरोह और स्थानीय संपर्कों की जांच में जुट गया है. अधिकारियों का कहना है कि बच्चों और मजदूरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से चलायी जा रही है.

गुप्त सूचना के बाद हुई संयुक्त छापेमारी

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को रविवार देर रात सूचना मिली थी कि चक्रधरपुर के K2 होटल में बड़ी संख्या में मजदूरों और बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में रखा गया है. सूचना के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्रम विभाग, चाइल्डलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम बनायी गयी. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर होटल में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस ने होटल को घेरकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और पूछताछ शुरू की.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

6 नाबालिग बच्चों को भेजा गया सेफ होम

रेस्क्यू किये गये बच्चों में 5 लड़के और 1 लड़की शामिल हैं. सभी नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर चाइल्डलाइन की देखरेख में सेफ होम भेजा गया है. वहां बच्चों की काउंसलिंग और मेडिकल जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को बहला-फुसलाकर मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में भेजने की कोशिश की जा रही थी.

गुजरात के दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

पुलिस ने गुजरात के मोरवी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर मजदूरों और बच्चों को अवैध तरीके से दूसरे राज्यों में ले जाकर काम कराने का आरोप है. आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी, बाल श्रम और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय एजेंटों और अन्य संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है. मामले की जांच जारी है.

16 views3 min read
#चक्रधरपुर मानव तस्करी
#Human Trafficking Chakradharpur
#झारखंड मानव तस्करी
#चाइल्ड ट्रैफिकिंग
#बंधुआ मजदूरी मामला
#पश्चिमी सिंहभूम खबर
#Jharkhand Crime News
#चक्रधरपुर पुलिस
#बाल श्रम मामला
#गुजरात तस्कर गिरफ्तार

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner