Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»'अस्पताल बदहाल, जनता बेहाल'... जामताड़ा में बीजेपी का प्रदर्शन, बाबूलाल ने सरकार को घेरा
राजनीति

'अस्पताल बदहाल, जनता बेहाल'... जामताड़ा में बीजेपी का प्रदर्शन, बाबूलाल ने सरकार को घेरा

“झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर BJP ने जामताड़ा में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव किया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 31, 2026 · 12:57 PM· 3 min read
'अस्पताल बदहाल, जनता बेहाल'... जामताड़ा में बीजेपी का प्रदर्शन, बाबूलाल ने सरकार को घेरा

Ranchi: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को जामताड़ा में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालय पहुंचकर डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान मरांडी ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बीजेपी का प्रमुख मुद्दा बनाते हुए सरकार पर इलाज की व्यवस्था सुधारने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की हालत लगातार खराब हो रही है और मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार, बालू नीति, प्रधानमंत्री आवास योजना और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कथित फर्जी मुकदमे दर्ज करने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. बीजेपी ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें:Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और आम लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताएं बदल गई हैं, जबकि अस्पतालों में संसाधनों और सुविधाओं की कमी बनी हुई है. मरांडी ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन जनता की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

परिसीमन पर आमने-सामने दो आदिवासी नेता, समीर उरांव के आरोपों पर बंधु तिर्की का पलटवार
परिसीमन पर आमने-सामने दो आदिवासी नेता, समीर उरांव के आरोपों पर बंधु तिर्की का पलटवार
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त
तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका
तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

भ्रष्टाचार, जमीन और बालू नीति पर भी निशाना

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में अंचल, थाना और प्रखंड स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है और बिना पैसे आम लोगों के काम नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन से जुड़े मामलों में भी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. बालू घाटों की नीलामी नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को मकान निर्माण के लिए बालू नहीं मिल रहा, जबकि अवैध कारोबार फल-फूल रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर भी सरकार को घेरा.

'विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही'

यह भी पढ़ें:क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त निर्देश, पर्व और बाढ़ को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को प्रशासनिक कार्रवाई से नहीं दबाया जा सकता. मरांडी ने कहा कि बीजेपी स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी और सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

11 views3 min read

RELATED POSTS

Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त निर्देश, पर्व और बाढ़ को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश

क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त निर्देश, पर्व और बाढ़ को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश

परिसीमन पर आमने-सामने दो आदिवासी नेता, समीर उरांव के आरोपों पर बंधु तिर्की का पलटवार

परिसीमन पर आमने-सामने दो आदिवासी नेता, समीर उरांव के आरोपों पर बंधु तिर्की का पलटवार

Special
Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
3.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner