Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखा
झारखंड

धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखा

“धनबाद सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच की. इलाज में लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी और तीन वर्षों में धनबाद को नया मेडिकल कॉलेज देने का ऐलान किया.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 24, 2025 · 12:40 PM· 3 min read
धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखा

Dhanbad: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को धनबाद सदर अस्पताल का औचक दौरा कर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सीधे ओपीडी में पहुंचे और कुर्सी संभालते हुए खुद मरीजों की जांच शुरू कर दी. मंत्री को अपने बीच पाकर मरीजों में खासा उत्साह देखने को मिला. कई मरीजों ने अपनी बीमारी और इलाज से जुड़ी परेशानियां सीधे मंत्री के सामने रखीं. डॉ. इरफान अंसारी ने मरीजों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित चिकित्सकों को तुरंत आवश्यक इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मंत्री ने स्पष्ट किया कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना सरकार की प्राथमिकता है.

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों पर आम लोगों का भरोसा बना रहे, यह सभी स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी है. मंत्री ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोई भी मरीज दवा, जांच या बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान नहीं होना चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

निजी अस्पतालों पर निर्भरता खत्म करना लक्ष्य

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों में ही मिलें. इससे लोगों को महंगे निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है.

धनबाद को मिलेगा नया मेडिकल कॉलेज

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों में धनबाद को एक नया मेडिकल कॉलेज भवन मिलेगा. इस मेडिकल कॉलेज का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखने का प्रस्ताव है. मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि धनबाद और आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा भी मिलेगी.

SNMMCH का भी होगा निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वे एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है. इसी उद्देश्य से वे स्वयं अलग-अलग जिलों के सदर अस्पतालों में जाकर ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच कर रहे हैं, ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं को समझकर उनमें सुधार किया जा सके.

4 views3 min read
#Dhanbad Sadar Hospital
#Irfan Ansari Jharkhand
#Jharkhand Health Minister
#Dhanbad Medical College
#SNMMCH Dhanbad
#Jharkhand Health News
#Government Hospital Jharkhand

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner