रांची: गांधी जयंती पर बापू वाटिका में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण
गांधी जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत कई जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Ranchi: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर चलना जरूरी है. वहीं, संजय सेठ ने महात्मा गांधी को विश्व में शांति का दूत बताते हुए गांधी जी और शास्त्री जी के योगदान को याद किया.



