Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»हाईकोर्ट के निर्देश पर साहिबगंज पहुंचे पेयजल विभाग के सचिव, शहरी जलापूर्ति योजना की जांच में लोगों ने बताई पानी की गंभीर समस्या
झारखंड

हाईकोर्ट के निर्देश पर साहिबगंज पहुंचे पेयजल विभाग के सचिव, शहरी जलापूर्ति योजना की जांच में लोगों ने बताई पानी की गंभीर समस्या

“हाईकोर्ट के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव ने साहिबगंज में शहरी पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. जांच के दौरान लोगों ने गंदे पानी, कम प्रेशर और अनियमित जलापूर्ति की शिकायत की.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jul 13, 2026 · 1:50 PM· 4 min read
हाईकोर्ट के निर्देश पर साहिबगंज पहुंचे पेयजल विभाग के सचिव, शहरी जलापूर्ति योजना की जांच में लोगों ने बताई पानी की गंभीर समस्या

साहिबगंज से अमान की रिपोर्ट

Sahebganj: झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान सोमवार को साहिबगंज पहुंचे और शहरी पेयजलापूर्ति योजना के कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अनियमित जलापूर्ति, गंदे और बदबूदार पानी तथा कम प्रेशर जैसी समस्याओं की शिकायत की. वहीं, याचिकाकर्ता ने निरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महज एक घंटे में सीमित स्थानों का निरीक्षण किया गया और कई प्रभावित क्षेत्रों को नजरअंदाज कर दिया गया.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई योजना की जांच

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान साहिबगंज पहुंचे, जहां जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. सर्किट हाउस में उपायुक्त दीपक दुबे, डीडीसी सतीश चंद्रा, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, याचिकाकर्ता सिद्धेश्वर मंडल और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. इसके बाद सचिव ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक शहर के वार्ड संख्या 16, वार्ड 5, वार्ड 25, जीरवाबाड़ी जलमीनार, सरकारी क्वार्टर क्षेत्र और पोखरिया स्थित जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने उन्हें योजना की प्रगति से अवगत कराया, जबकि स्थानीय लोगों ने मौके पर अपनी समस्याएं सीधे सचिव के सामने रखीं.

लोगों ने बताई गंदे पानी और कम प्रेशर की समस्या

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 16 की झरना कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि पानी नियमित रूप से नहीं आता और जब आता भी है तो उसमें बदबू होती है तथा वह पीने योग्य नहीं रहता. सचिव ने खुद नल खोलकर पानी की स्थिति देखी. वार्ड संख्या 5 के अंजुमन नगर में भी लोगों ने शिकायत की कि सप्ताह में कभी-कभी ही जलापूर्ति होती है और पूरे मोहल्ले में पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई है. वार्ड संख्या 25 के निवासियों ने भी बताया कि पानी गंदा आता है, प्रेशर बेहद कम रहता है और कई जगह पाइपलाइन की व्यवस्था भी अधूरी है. लोगों का कहना था कि योजना का लाभ अब तक सभी घरों तक नहीं पहुंच पाया है.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

अंजुमन नगर में आधी आबादी तक नहीं पहुंची पाइपलाइन

निरीक्षण के दौरान अंजुमन नगर के लोगों ने बताया कि इलाके की बड़ी आबादी आज भी पेयजल योजना से वंचित है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, मोहल्ले के केवल कुछ हिस्सों में ही पाइपलाइन बिछाई गई है, जबकि बाकी परिवारों तक अब तक जलापूर्ति नेटवर्क नहीं पहुंचा है. लोगों ने यह भी बताया कि उनके क्षेत्र के पास ही पानी की टंकी मौजूद है, इसके बावजूद उन्हें नियमित और स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा. स्थानीय नागरिकों ने मांग की कि पूरे इलाके में पाइपलाइन का विस्तार किया जाए ताकि सभी परिवारों को योजना का लाभ मिल सके और उन्हें पानी की समस्या से राहत मिल सके.

याचिकाकर्ता ने निरीक्षण पर उठाए सवाल

याचिकाकर्ता सिद्धेश्वर मंडल ने निरीक्षण प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए कहा कि विभाग की ओर से उन्हें केवल बैठक में शामिल होने की सूचना दी गई थी, लेकिन निरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम साझा नहीं किया गया. उनका आरोप है कि सचिव ने केवल मुख्य सड़क से जुड़े छह स्थानों का निरीक्षण किया और किसी भी वार्ड की पूरी स्थिति का आकलन नहीं किया. उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश वार्डों में पेयजल योजना का कार्य अधूरा है और 21 से अधिक वार्ड पार्षदों ने भी इस संबंध में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट के समक्ष वास्तविक स्थिति रखी जाएगी और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा.

ग्रामीण मेगा जलापूर्ति योजना शुरू कराने की भी उठी मांग

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण मेगा जलापूर्ति योजना का मुद्दा भी सामने आया. स्थानीय लोगों और संवेदकों ने सचिव से मुलाकात कर बताया कि विभागीय उदासीनता के कारण यह योजना वर्षों से लंबित पड़ी है. उनका कहना था कि महादेवगंज, कारगिल दियारा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज भी शुद्ध पेयजल की सुविधा से वंचित हैं. संवेदकों ने दावा किया कि वे कार्य शुरू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन विभाग की ओर से आवश्यक अनुमति और प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है. सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

28 views4 min read
#Sahebganj news
#High Court

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner