Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»नेहा राज हत्याकांड: पति के फुफेरी चाची से संबंध बने हत्या की वजह? पुलिस ने फुफेरा चाचा-चाची को पकड़ा
झारखंड

नेहा राज हत्याकांड: पति के फुफेरी चाची से संबंध बने हत्या की वजह? पुलिस ने फुफेरा चाचा-चाची को पकड़ा

“कोडरमा के चर्चित नेहा राज हत्याकांड में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. घर के अंदर हुई महिला की हत्या के पीछे पुलिस पारिवारिक रिश्तों, कथित अवैध संबंध और लंबे समय से चल रहे विवाद को वजह मान रही है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 16, 2026 · 1:53 PM· 3 min read
नेहा राज हत्याकांड: पति के फुफेरी चाची से संबंध बने हत्या की वजह? पुलिस ने फुफेरा चाचा-चाची को पकड़ा

Koderma: कोडरमा के चर्चित नेहा राज हत्याकांड में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. घर के अंदर हुई महिला की हत्या के पीछे पुलिस पारिवारिक रिश्तों, कथित अवैध संबंध और लंबे समय से चल रहे विवाद को वजह मान रही है. मामले में मृतका के पति के फुफेरा चाचा और फुफेरी चाची को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान सामने आया कि मृतका के पति का अपनी फुफेरी चाची के साथ संबंध था और इसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ता गया. पुलिस ने कहा कि इसी विवाद ने बाद में हत्या की साजिश का रूप ले लिया. घटना के बाद पूरे कोडरमा में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

14 मई को घर में हुई थी नेहा राज की हत्या

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

पुलिस के अनुसार 14 मई को कोडरमा थाना क्षेत्र के भंडरवा इलाके में नेहा राज की घर के अंदर हत्या कर दी गई थी. घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम बनाई. जांच टीम ने घटनास्थल से मिले सबूत, मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के जरिए मामले की पड़ताल शुरू की. शुरुआती जांच में ही पुलिस को कुछ करीबी लोगों की भूमिका संदिग्ध लगी थी.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पति और फुफेरी चाची के रिश्तों पर जांच से खुली पूरी गुत्थी

एसपी के मुताबिक जांच में सामने आया कि नेहा राज के पति शंभू राणा का अपनी फुफेरी चाची देवंती देवी के साथ संबंध था. पुलिस का कहना है कि इसी वजह से परिवार में लंबे समय से विवाद और तनाव बना हुआ था. अधिकारियों के अनुसार, समय के साथ यह विवाद गहराता गया और बाद में बदले की भावना में हत्या की साजिश रची गई. पुलिस का दावा है कि घटना वाले दिन नेहा घर में अकेली थी, उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया.

पति पर भी कार्रवाई की तैयारी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

मामले में पुलिस ने पति के फुफेरा चाचा रोहित राणा और फुफेरी चाची देवंती देवी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में अपराध स्वीकार करने का दावा पुलिस ने किया है. घटना में इस्तेमाल सामान और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए जाने की बात कही गई है. पुलिस ने यह भी बताया कि पूरे मामले में नेहा के पति शंभू राणा की भूमिका की जांच जारी है और उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. फिलहाल तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने आई है और जांच अभी खत्म नहीं हुई है.

31 views3 min read
#Neha Raj Hatyakand
#Jharkhand news
#koderma News
#Koderma Police
#Crime News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner