Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»आजसू विधायक ने दिया सदन के बाहर धरना, विष्णुगढ़ सीओ पर की कार्रवाई करने की मांग
राजनीति

आजसू विधायक ने दिया सदन के बाहर धरना, विष्णुगढ़ सीओ पर की कार्रवाई करने की मांग

“रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आजसू विधायक तिवारी महतो ने विष्णुगढ़ अंचलाधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने सदन के बाहर धरना देकर सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की. विधायक तिवारी महतो ने सदन में कहा कि वर्तमान विष्णुगढ़ अंचलाधिक...”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Mar 3, 2025 · 9:25 AM· 2 min read
आजसू विधायक ने दिया सदन के बाहर धरना, विष्णुगढ़ सीओ पर की कार्रवाई करने की मांग

रांची:

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आजसू विधायक तिवारी महतो ने विष्णुगढ़ अंचलाधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने सदन के बाहर धरना देकर सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की. विधायक तिवारी महतो ने सदन में कहा कि वर्तमान विष्णुगढ़ अंचलाधिकारी पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं. इससे पहले, जब वे चतरा जिले में पदस्थ थे, तब भी म्यूटेशन के नाम पर अवैध रूप से भारी रकम वसूलने के आरोप लगे थे. उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, बावजूद इसके, अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. विधायक ने प्रश्नकाल के दौरान विष्णुगढ़ सीओ के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ा सवाल उठाया, लेकिन सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से प्रभावित जनता न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है, लेकिन प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सारठ में पुलिस बर्बरता का मामला भी उठाया

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

विधायक तिवारी महतो ने झारखंड में बढ़ते पुलिसिया अत्याचार का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने हाल ही में सारठ में पुलिस की बर्बरता के चलते एक महिला की मौत का मामला सदन में रखा और इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रशासनिक अधिकारी निरंकुश हो गए हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.

जनता और महिलाओं पर बढ़ता जुल्म

विधायक ने कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को अनसुना किया जा रहा है. आम जनता और महिलाओं पर बढ़ते पुलिसिया जुल्म के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जब वे खुद सदन में जनता के मुद्दे उठाते हैं, तब सरकार उचित जवाब देने के बजाय मामलों को टालने का प्रयास करती है.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

धरना प्रदर्शन जारी रहेगा

तिवारी महतो ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही इन मामलों पर संज्ञान नहीं लिया, तो वे अपने समर्थकों के साथ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को न्याय दिलाने के लिए वे संघर्ष जारी रखेंगे.

995 views2 min read

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner