Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»आदित्यपुर के आशियाना इलाके में सुबह-सुबह अपराधियों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद
झारखंड

आदित्यपुर के आशियाना इलाके में सुबह-सुबह अपराधियों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

“सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे आम लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है. ताज़ा मामला आशियाना इलाके का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 8, 2026 · 6:41 AM· 3 min read
आदित्यपुर के आशियाना इलाके में सुबह-सुबह अपराधियों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

Adityapur: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे आम लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है. ताज़ा मामला आशियाना इलाके का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे घटना की गंभीरता और अपराधियों की बेखौफ हरकत साफ झलकती है. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:55 बजे दो बदमाश मौके पर पहुंचे और सीधे घर की खिड़की की ओर निशाना साधते हुए तीन राउंड फायरिंग कर दी. उस समय घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घर में किराये पर रह रहे लोगों ने घटना की सूचना मकान मालिक सपन दास को दी, जिसके बाद वे बाहर निकले और स्थिति का जायजा लिया. घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए हैं, जबकि सीसीटीवी फुटेज में दो युवक फायरिंग करते और भागते हुए साफ नजर आ रहे हैं. साथ ही एक अन्य युवक स्कूटी पर सवार बताया जा रहा है, जो संभवतः उनका साथी था और फरार होने में मदद कर रहा था.

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बरामद खोखों को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी स्थानीय बताए जा रहे हैं, हालांकि फायरिंग के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर इसलिए क्योंकि इससे पहले भी आदित्यपुर के चुनाभट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में हुए गोलीकांड का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं. लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं. फिलहाल पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी, लेकिन बढ़ती आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
15 views3 min read
#Jharkhand News
#Jamshedpur News
#Adityapur News
#Firing In Jamshedpur

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner