फिर कहर बनकर लौटा कोविड! देश में 1047 एक्टिव केस, अबतक 11 मौतें
भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार सुबह तक देश में 1047 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. वहीं कोविड की वजह से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं. झारखंड समेत देश के सभी राज्य अलर्ट हैं. कोविड के सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं. केरल 430 कोविड पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं, वहीं म...


भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार सुबह तक देश में 1047 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. वहीं कोविड की वजह से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं. झारखंड समेत देश के सभी राज्य अलर्ट हैं. कोविड के सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं. केरल 430 कोविड पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं, वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 208 मामले सामने आये हैं. दिल्ली में 104, कर्नाटक में 100 और गुजरात में 83 केस हैं. राजस्थान में 32, एमपी में 5 और यूपी में 30 मामले सामने आए. आंध्र प्रदेश में कोरोना के अभी तक 2 एक्टिव केस हैं, वहीं झारखंड में अबतक एक मामला सामने आया है. महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 12 मरीजों की मौत हो चुकी है.
महाराष्ट्र में 66 नये मामले
महाराष्ट्र में कोविड के 66 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 31 केस मुंबई से हैं. राज्य में अब कुल एक्टिव केस 325 तक पहुंच गए हैं. मुंबई के जे.जे. हॉस्पिटल में 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है. स्थिति को देखते हुए बीएमसी और स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है. वहीं उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. गाजियाबाद में 4 महीने का एक बच्चा भी संक्रमित पाया गया है. यहां 13 लोग होम आइसोलेशन में हैं. जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है. राजस्थान में भी 7 नए कोरोना केस सामने आए हैं. जोधपुर में एक नवजात सहित कई मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. बिहार में भी अब कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं. इस बीच, कोरोना से हाल ही में महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि 305 मरीजों ने इस दौरान वायरस को मात दी है.
अमेरिका में हर हफ्ते 350 की मौत हो रही
इस दौरान अमेरिका से एक चिंताजनक जानकारी मिली है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक हर हफ्ते वहां कोरोना से 350 लोगों की जान जा रही है. कोरोना वायरस के इंफेक्शन ने तब से एक गंभीर रूप लिया है, जब से उसका नया वैरिएंट देखने को मिला है. इसमें ओमिक्रोन JN.1, सब वैरिएंट LF.7, सब वैरिएंट NB.1.8 सबसे ज्यादा आक्रामक हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया




Leave a comment