मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामी ईश्वरानंद और निर्मलानंद से की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की.

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची के बहुबाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग समिति ऑफ इंडिया के योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे. इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री ने आश्रम में स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों और परमहंस योगानन्दजी से जुड़ी विरासत के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्दजी के कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन किया. गैलरी में परमहंस योगानन्दजी और उनके प्रमुख शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें, ऐतिहासिक संदर्भ, जारी डाक टिकट, फोटोग्राफ और स्वामीजी द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुओं को संरक्षित कर रखा गया है.
स्मृति मंदिर और ध्यान मंदिर का किया भ्रमण
आश्रम भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लीची वेदी, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर और ध्यान के लिए बनाए गए उद्यान का भी अवलोकन किया. उन्होंने आश्रम परिसर में मौजूद विभिन्न आध्यात्मिक स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को योगदा सत्संग आश्रम की गतिविधियों और वर्तमान में संचालित कार्यक्रमों से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने आश्रम में संरक्षित परमहंस योगानन्दजी की पुस्तकों, तस्वीरों और व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं को भी देखा. इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा और विरासत से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं. उनके साथ मौजूद विधायक कल्पना सोरेन ने भी आश्रम परिसर का भ्रमण किया. मुख्यमंत्री का यह दौरा योगदा सत्संग आश्रम की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने के अवसर के रूप में रहा.


