Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लगी लंबी कतारें
झारखंड

राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लगी लंबी कतारें

“राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है. कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं, जबकि जहां पेट्रोल मिलने की उम्मीद है वहां सुबह से लंबी कतारें लगी हैं. लोग बोतल और गैलन लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं. कडरू, करमटोली, रिम्स और बरियातू इलाके के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 15, 2026 · 3:36 AM· 3 min read
राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Ranchi:- राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह 6 बजे से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. हालात ऐसे रहे कि लोग बाइक और कारों के अलावा बोतल और गैलन लेकर भी पेट्रोल भरवाने पहुंच गए. कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की वजह से ताले लटक गए, जबकि जहां पेट्रोल मिलने की उम्मीद थी वहां भारी भीड़ जमा हो गई. पेट्रोल पंप संचालकों और केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्थिति इससे अलग नजर आई. कडरू, करमटोली, बरियातू और रिम्स इलाके के पेट्रोल पंपों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. कुछ जगहों पर केवल प्रीमियम पेट्रोल ही उपलब्ध था, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई

web_file_item_9990_15_5_2026_8_47_45.webp

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

सुबह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

शुक्रवार सुबह रांची के कई इलाकों में पेट्रोल पंप खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. कडरू ब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह 6:30 बजे से लंबी लाइन लग गई थी. वाहन चालकों के साथ बड़ी संख्या में लोग बोतल और गैलन लेकर पहुंचे थे ताकि अतिरिक्त पेट्रोल जमा कर सकें.

करमटोली और जेल रोड इलाके में स्थित पेट्रोल पंपों के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. यहां वाहनों की कतार सड़क तक पहुंच गई थी, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई.

कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई, लोगों की बढ़ी परेशानी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

रांची के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की स्थिति भी सामने आई. करमटोली इलाके का एक पेट्रोल पंप ड्राई होने के कारण बंद हो गया. वहीं पुराने पेट्रोल पंप के बाहर लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. बताया गया कि सुबह करीब 6:45 बजे पंप का गेट खोला गया.

हालांकि यहां सामान्य पेट्रोल की जगह केवल प्रीमियम पावर पेट्रोल ही उपलब्ध था. मजबूरी में लोग महंगा पेट्रोल भरवाते नजर आए. कई लोग अतिरिक्त स्टॉक रखने के लिए गैलन में भी पेट्रोल भरवा रहे थे.

रिम्स और बरियातू इलाके में भी दिखा असर

रिम्स के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भी सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह 7 बजे तक पंप शुरू नहीं हुआ था. कर्मचारियों की ओर से कहा जा रहा था कि नए रेट तय होने के बाद ही पेट्रोल की बिक्री शुरू की जाएगी.

वहीं बरियातू स्थित पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई होने के कारण बंद पड़ा रहा. लगातार बढ़ती भीड़ और तेल की कमी की खबरों से लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है. प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

web_file_item_9990_15_5_2026_8_48_33.webp

12 views3 min read
#Ranchi Petrol Crisis
#Ranchi News
#Petrol Diesel Shortage Ranchi
#Ranchi Petrol Pump
#Kadru Petrol Pump
#Karamtoli Petrol Pump
#Bariatu Petrol Pump
#Jharkhand News
#Petrol Queue Ranchi
#Ranchi Breaking News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner