Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»धनबाद रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपये घूस लेते इंजीनियर संजीव कुमार गिरफ्तार
झारखंड

धनबाद रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपये घूस लेते इंजीनियर संजीव कुमार गिरफ्तार

“झारखंड के धनबाद रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. CBI की टीम ने शुक्रवार को वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 7, 2026 · 7:05 AM· 3 min read
धनबाद रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपये घूस लेते इंजीनियर संजीव कुमार गिरफ्तार

झारखंड के धनबाद रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. CBI की टीम ने शुक्रवार को वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद रेलवे कार्यालय में हड़कंप मच गया. सूत्रों के अनुसार, CBI की टीम अभियंता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई और उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं देर रात तक डीआरएम कार्यालय में तलाशी अभियान भी जारी रहा. इस दौरान CBI ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं.

संवेदक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जानकारी के मुताबिक, एक रेल संवेदक अवजीत झा ने इस मामले की शिकायत CBI से की थी. अवजीत झा ने रेलवे में इलेक्ट्रिक से जुड़े सामान की आपूर्ति और स्थापना का कार्य किया था. इस कार्य का बिल करीब 45 लाख रुपये बताया जा रहा है. संवेदक का आरोप है कि बिल के भुगतान के लिए वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी. लगातार दबाव और परेशानी के बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत CBI से की.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

CBI ने बिछाया जाल, रंगे हाथ पकड़े गए अभियंता

शिकायत मिलने के बाद CBI ने पहले मामले का सत्यापन किया. आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप तैयार किया. शुक्रवार को तय योजना के तहत जब अवजीत झा अभियंता को 50 हजार रुपये घूस देने पहुंचे, उसी दौरान CBI की टीम ने मौके पर छापा मार दिया और अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम ने अभियंता के कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी की. जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे तक टीम दस्तावेजों की जांच करती रही. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल एविडेंस और एक प्रिंटर भी जब्त किया गया है. माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों की जांच से मामले से जुड़े और भी अहम सुराग सामने आ सकते हैं. CBI की इस कार्रवाई के बाद धनबाद रेल मंडल में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

34 views3 min read
#Jharkhand News
#jharkhand Updates
#Breaking News
#Dhanbad News
#Dhanbad Rail Mandal

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner