संकल्प पत्र के लिए समाज के सभी वर्गों से सुझाव लेगी बीजेपी, व्हाट्सएप नंबर जारी
प्रत्येक जिले में घोषणा पत्र निर्माण समिति की ओर से प्रांत स्तरीय तीन-तीन नेताओं का प्रवास होगा, जो समाज के अलग-अलग समूह , वर्ग से संवाद स्थापित कर सुझाव संग्रह करेंगे.


रांची
:
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार होने वाले घोषणापत्र में बीजेपी समाज के सभी वर्गों और समुदाय का सुझाव लेगी. इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने व्हाट्सएप नंबर 6202750671 जारी किया है. नंबर जारी करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा जन आकांक्षाओं के अनुरूप सर्वस्पर्शी
,
सर्व समावेशी संकल्प पत्र बनाएगी. भाजपा को कहती है वह करती है. पार्टी अपने संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने की दिशा में सार्थक पहल और प्रयास करती है. विधानसभा चुनाव में भी पार्टी जो वादा करेगी उसे पूरी तरह जमीन पर उतारेगी. हम ठगबंधन की तरह जनता के सामने झूठे वादे नहीं करते.
हर जिले में प्रांत स्तरीय नेताओं का प्रवास होगा
बाबूलाल मरांडी ने बताया कि घोषणापत्र समिति के संयोजक विधायक अनंत ओझा बनाए गये हैं. आने वाले दिनों प्रत्येक जिले में घोषणा पत्र निर्माण समिति की ओर से प्रांत स्तरीय तीन-तीन नेताओं का प्रवास होगा, जो समाज के अलग-अलग समूह
,
वर्ग से संवाद स्थापित कर सुझाव संग्रह करेंगे. सभी मंडलों में घोषणा पत्र सुझाव पेटी में पत्रक के माध्यम से लिखित सुझाव भी लिए जाएंगे. समिति के कार्यकर्ता अनुसूचित जाति
,
जनजाति
,
पिछड़ा वर्ग
,
किसान
,
महिला
,
युवा
,
खिलाड़ी
,
व्यापारी
,
व्यावसायिक संगठन
,
उद्योग समूह
,
हॉस्टल में निवास करने वाले छात्र
,
निजी शिक्षण संस्थान
,
लोक कलाकार
,
कर्मचारी संगठन समेत सभी वर्गों से सुझाव लेंगे.
जिलों में भी होंगे संवाद कार्यक्रम
मरांडी ने कहा कि भाजपा
GYAN (
गरीब
,
युवा
,
अन्नदाता
,
नारी) इन चार अमृत स्तंभों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए विभिन्न जिलों में कार्यक्रम भी आयोजित करेगी. वहीं अनंत ओझा ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र विश्वास पत्र के रूप में जनता के बीच राज्य की प्रगति और विकास के लिए विश्वास पैदा करेगा. हताश-निराश जनता को विकसित झारखंड बनाने के लिए आगे आने की प्रेरणा देगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया




Leave a comment