सबसे बड़ा सरेंडर: 208 नक्सलियों ने जगदलपुर में किया आत्मसमर्पण, संविधान की कॉपी, गुबाल का फूल लेकर मुख्यधारा में लौटे
Jagdalpur: छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है. जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने इन नक्सलियों ने हथियार डाले. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को संविधान की कॉपी और गुलाब का फूल देकर मुख्यधारा में लौटने का स्वागत किया गया. सरेंडर करने वालों में 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल...


Jagdalpur:
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है. जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने इन नक्सलियों ने हथियार डाले. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को संविधान की कॉपी और गुलाब का फूल देकर मुख्यधारा में लौटने का स्वागत किया गया. सरेंडर करने वालों में 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं. उन्होंने 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है. दरअसल नक्सलियों के सफाया के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की है. छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. इससे घबराकर इन नक्सलियों ने हथियार डाल दिये हैं. अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो गया है, जिससे उत्तरी बस्तर में दशकों से चल रहे लाल आतंक का अंत हो गया है. यानी अब नक्सलवाद सिर्फ दक्षिणी बस्तर में ही बचा है.
153 हथियार पुलिस को सौंपे
नक्सलियों ने जो 153 हथियार पुलिस को सौंपे हैं उनमें 19 एके-47 राइफलें, 17 एसएलआर राइफलें, 23 इंसास राइफलें, एक इंसास एलएमजी, 36 .303 राइफलें, चार कार्बाइन, 11 बीजीएल लांचर, 41 बारह-बोर या सिंगल-शॉट बंदूकें और एक पिस्तौल शामिल हैं.
सरेंडर करने वालों में शीर्ष माओवादी
जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनमें से एक सीसीएम कैडर, 4 डीकेएसजेडसी कैडर, 1 क्षेत्रीय समिति सदस्य कैडर, 21डीवीसीएम कैडर, 61 एसीएम स्तर के कैडर, 98 पार्टी सदस्य कैडर और पीएलजीए सदस्य औप 22 आरपीसी सदस्य शामिल हैं. सरेंडर करने वालों में शीर्ष माओवादी नेताओं में रूपेश उर्फ सतीश (केंद्रीय समिति सदस्य), भास्कर उर्फ राजमन मंडावी (डीकेएसजेडसी सदस्य), रनिता (डीकेएसजेडसी सदस्य), राजू सलाम (डीकेएसजेडसी सदस्य), धन्नू वेट्टी उर्फ संटू (डीकेएसजेडसी सदस्य) और रतन एलम (क्षेत्रीय समिति सदस्य) शामिल थे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment