Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»NCH की बड़ी जीत, 8 महीनों में 45 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं के खाते में लौटे
झारखंड

NCH की बड़ी जीत, 8 महीनों में 45 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं के खाते में लौटे

“राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) ने पिछले आठ महीनों में उपभोक्ताओं को कुल 45 करोड़ रुपये वापस दिलाए. सबसे अधिक शिकायतें ई-कॉमर्स सेक्टर से आईं, जिसमें 32.06 करोड़ रुपये की वापसी की गई.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 27, 2025 · 8:01 AM· 3 min read
NCH की बड़ी जीत, 8 महीनों में 45 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं के खाते में लौटे

देशभर के उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी और गलत व्यापारिक प्रथाओं से राहत दिलाने में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) ने बड़ी सफलता हासिल की है. बीते आठ महीनों में हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का निपटारा करते हुए उपभोक्ताओं को कुल 45 करोड़ रुपये वापस कराए गए हैं. यह जानकारी केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण आयोग (CCPA) की अध्यक्ष निधि खरे ने दी है.

ई-कॉमर्स से जुड़ी सबसे अधिक शिकायतें

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ताओं की सबसे ज्यादा शिकायतें ई-कॉमर्स सेक्टर से सामने आई हैं. कुल 45 करोड़ रुपये की वापसी में से 32.06 करोड़ रुपये केवल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े मामलों में लौटाए गए हैं. ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के साथ रिफंड, खराब उत्पाद, डिलीवरी और कैंसिलेशन से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से सामने आ रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

किन-किन क्षेत्रों से आई शिकायतें?

पिछले 25 अप्रैल 2025 से 26 दिसंबर 2025 के बीच देश के 31 राज्यों/क्षेत्रों से कुल 67,265 शिकायतें दर्ज की गईं. इनका विवरण इस प्रकार है:

ई-कॉमर्स

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

• शिकायतें: 39,965

• वापस कराई गई राशि: 32.06 करोड़ रुपये

यात्रा एवं पर्यटन

• शिकायतें: 4,050

• वापस कराई गई राशि: 3.52 करोड़ रुपये

एजेंसी सेवाएं

• शिकायतें: 957

• वापस कराई गई राशि: 1.35 करोड़ रुपये

इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद

• शिकायतें: 635

• वापस कराई गई राशि: 1.17 करोड़ रुपये

एयरलाइंस

• शिकायतें: 668

• वापस कराई गई राशि: 0.95 करोड़ रुपये

उपभोक्ता संरक्षण में CCPA की भूमिका

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण आयोग (CCPA) उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की धोखाधड़ी, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापारिक व्यवहार से बचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है. खास बात यह है कि उपभोक्ताओं को आयोग के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. उनकी शिकायतें राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के माध्यम से सुनी जाती हैं और समाधान कराया जाता है.

ऐसे दर्ज करें अपनी शिकायत

अगर कोई उपभोक्ता धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो वह इन माध्यमों से शिकायत दर्ज करा सकता है:

टोल फ्री नंबर: 1915

व्हाट्सएप नंबर: 8800001915

ऑनलाइन पोर्टल व अन्य डिजिटल माध्यम

शिकायतों के निपटारे के कुछ उदाहरण

राजस्थान

एक उपभोक्ता ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदी गई प्लास्टिक कुर्सियों के खराब होने की शिकायत की. बार-बार पिकअप रद्द होने के बाद हेल्पलाइन पर शिकायत की गई, जिसके बाद पूरा पैसा वापस कराया गया.

बेंगलुरु

वार्षिक इंटरनेट प्लान का भुगतान करने के बावजूद कनेक्शन नहीं मिला और रिफंड भी नहीं हुआ. NCH में शिकायत के बाद उपभोक्ता को रिफंड मिला.

चेन्नई

एक उपभोक्ता ने उड़ान से 96 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया, लेकिन रिफंड नहीं मिला. हेल्पलाइन की जांच के बाद एयरलाइंस से राशि वापस कराई गई.

6 views3 min read
#Consumer News
#NCH
#CCPA
#E-Commerce Complaint
#Refund News
#India News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner