Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»होली से पहले रांची रेलवे स्टेशन इलाके में छापेमारी, 15 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 9 पर जुर्माना, कई को नोटिस
झारखंड

होली से पहले रांची रेलवे स्टेशन इलाके में छापेमारी, 15 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 9 पर जुर्माना, कई को नोटिस

“होली पर्व से पहले रांची रेलवे स्टेशन के आसपास 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 9 दुकानों पर जुर्माना लगाया गया और कई को नोटिस जारी किया गया. जांच में साफ-सफाई, भंडारण और लाइसेंस से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आईं.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 24, 2026 · 1:42 PM· 3 min read
होली से पहले रांची रेलवे स्टेशन इलाके में छापेमारी, 15 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 9 पर जुर्माना, कई को नोटिस

Ranchi: होली पर्व को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. इसी क्रम में मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. जांच का मकसद त्योहार के दौरान आम लोगों और यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना था. निरीक्षण में कई दुकानों में साफ-सफाई, भंडारण और लाइसेंस से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद 9 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया और अन्य को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्योहार के समय खाद्य गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

इन प्रतिष्ठानों की हुई जांच

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

खाद्य सुरक्षा टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के आसपास कुल 15 प्रतिष्ठानों की जांच की. इनमें कुलदीप होटल, होटल एम्बेसडर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आर.के. भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेयरी, तंदूर फूड वैन, एम्बसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेंट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट और खालसा रेसिडेंसी शामिल हैं. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों का भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और लाइसेंस से जुड़े नियमों का विशेष तौर पर परीक्षण किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

इन 9 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

जांच में जिन दुकानों में गड़बड़ियां पाई गईं, उन्हें Food Safety and Standards (Licensing and Registration of Food Businesses) Regulation, 2011 और Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा-32 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया.इसके अलावा Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा-69 के तहत 9 खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया. प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करें, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें और कर्मचारियों की व्यक्तिगत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें.

प्रशासन की सख्त चेतावनी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि भविष्य में अगर खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने यह भी कहा कि होली जैसे पर्व-त्योहार के दौरान आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे. रांची जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायत हो तो वे अबुआ साथी हेल्पलाइन – 9430328080 पर सूचना दे सकते हैं.

28 views3 min read
#Ranchi food inspection
#Jharkhand food safety
#Ranchi railway station shops
#food safety raid India
#hotel inspection Ranchi
#festival food checking
#Jharkhand administration news
#hygiene check India
#Ranchi local news
#food safety act India

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner