धनबाद में रुई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर झुलसा
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह एक रुई फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ ही समय में पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया.

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह एक रुई फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ ही समय में पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में एक मजदूर आंशिक रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और आग की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. दमकल विभाग की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री के साथ-साथ आसपास की झाड़ियों तक फैल गई थीं.
फैक्ट्री के आसपास पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोग और फैक्ट्री कर्मचारी शुरुआती प्रयासों में आग को रोकने में असफल रहे. दमकल विभाग की टीम ने लंबे प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया.
फैक्ट्री संचालक तारिक अनवर ने बताया कि यहां कपड़ों से रुई बनाने का काम होता था. शुक्रवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें रुई बनाने वाली मशीन, तैयार माल और एक मोबाइल फोन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. उन्होंने बताया कि इस अगलगी में लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग लगने के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार शॉर्ट सर्किट ही मुख्य वजह मानी जा रही है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही आग के सही कारणों का पता चल पाएगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment