Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»झारखंड विधानसभा में तीखी बहस और हंगामा, स्पीकर की सरकार को चेतावनी; ROB-RUB और अबुआ आवास पर भी उठे सवाल, दोपहर 1 बजे तक क्या हुआ सदन में पढ़िये
राजनीति

झारखंड विधानसभा में तीखी बहस और हंगामा, स्पीकर की सरकार को चेतावनी; ROB-RUB और अबुआ आवास पर भी उठे सवाल, दोपहर 1 बजे तक क्या हुआ सदन में पढ़िये

“झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को दोपहर 1 बजे तक कई मुद्दों पर तीखी बहस और हंगामा देखने को मिला. स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने विभागों द्वारा विधायकों के सवालों का समय पर जवाब नहीं देने पर सरकार को चेतावनी दी. वहीं केंद्र सरकार पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने विरोध किया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 11, 2026 · 8:07 AM· 5 min read
झारखंड विधानसभा में तीखी बहस और हंगामा, स्पीकर की सरकार को चेतावनी; ROB-RUB और अबुआ आवास पर भी उठे सवाल, दोपहर 1 बजे तक क्या हुआ सदन में पढ़िये

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को दोपहर 1 बजे तक कई अहम मुद्दों पर तीखी बहस और हंगामे का दौर देखने को मिला. सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कई विभाग समय पर विधायकों के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं. वहीं संसदीय कार्य मंत्री की केंद्र सरकार पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायकों ने जोरदार विरोध किया और वेल में पहुंचकर नारेबाजी की, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित रही. इसके अलावा राज्य में अधूरे पड़े रेल ओवर ब्रिज (ROB) और रेल अंडर ब्रिज (RUB) का मुद्दा भी सदन में उठा, जिस पर सरकार ने केंद्र से राज्य की हिस्सेदारी कम करने की मांग उठाने की बात कही. दूसरी ओर महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना को लेकर भी सवाल उठे, जिस पर मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराना है.

स्पीकर की सरकार को कड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सरकार को कठोर शब्दों में चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि कुछ विभाग विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समय पर उत्तर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं. स्पीकर ने स्पष्ट किया कि यह आरोप सही है कि कई बार सवालों के जवाब देर से मिलते हैं, लेकिन इसके लिए केवल सभा सचिवालय को दोष देना उचित नहीं है. उन्होंने बताया कि हाल ही में इस विषय पर समीक्षा की गई थी, जिसमें पाया गया कि कई विभाग समय पर जवाब उपलब्ध नहीं करा रहे हैं. स्पीकर के इस बयान के बाद सदन में हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली और सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों ने चुटकी लेते हुए माहौल हल्का करने की कोशिश की. हालांकि विधानसभा में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब स्पीकर अपनी ही सरकार के कामकाज पर इतनी स्पष्ट टिप्पणी करते हों.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

केंद्र पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का हंगामा

सत्र के दौरान एक और मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ. संसदीय कार्य मंत्री की ओर से केंद्र सरकार पर अमेरिका के सामने “घुटने टेकने” जैसी टिप्पणी किए जाने पर भाजपा विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई. भाजपा के सदस्य विरोध जताते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान काफी देर तक सदन में शोरगुल और हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी.

अधूरे रेल ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का मुद्दा

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य में अधूरे पड़े रेल ओवर ब्रिज (ROB) और रेल अंडर ब्रिज (RUB) का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड से रेलवे को काफी राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन इसके अनुपात में राज्य के लोगों को पर्याप्त यात्री सुविधाएं और सुगम आवागमन की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है. इस पर जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि ROB और RUB निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत खर्च वहन करती हैं. हालांकि यूटिलिटी शिफ्टिंग और सुरक्षा से जुड़ी लागत केंद्र सरकार नहीं उठाती, जिससे राज्य की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 60 प्रतिशत तक पहुंच जाती है. मंत्री ने कहा कि इस मामले को रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा, ताकि राज्य की हिस्सेदारी को फिर से 50 प्रतिशत तक सीमित किया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि जहां रेलवे लाइन के कारण ग्रामीण इलाकों में आवागमन बाधित होता है, वहां अंडरपास बनाने की मांग भी केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी.

अबुआ आवास योजना पर सरकार का दावा

विधायक हेमलाल मुर्मू ने राज्य की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने योजना के तहत लाभुकों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और सरकार की तैयारी के बारे में जानकारी मांगी. इस पर जवाब देते हुए मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि गरीबों को आवास उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने बताया कि बजट में आवास के लिए करीब 4400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

मंत्री ने कहा कि इस राशि से लगभग 6 लाख आवासों को पूरा किया जाएगा और नए आवास भी स्वीकृत किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि सही लाभुकों की पहचान के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है और अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों की जांच की जा चुकी है, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को ही योजना का लाभ मिल सके. सरकार का दावा है कि अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान जिन लोगों को आवास की जरूरत है, उन्हें घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ यह योजना आगे बढ़ाई जा रही है.

12 views5 min read
#Jharkhand Assembly Budget Session 2026
#Jharkhand Vidhan Sabha News
#Jharkhand Assembly Live Updates
#Rabindra Nath Mahato Speaker Jharkhand
#Jharkhand Budget Session Highlights
#BJP Protest Jharkhand Assembly
#Parliamentary Affairs Minister Jharkhand Statement
#Kalpana Soren MLA Jharkhand
#ROB RUB Jharkhand Issue
#Railway Over Bridge Jharkhand
#Railway Under Bridge Jharkhand
#Sudivya Kumar Sonu Minister Jharkhand
#Abua Awas Yojana Jharkhand
#Hemlal Murmu MLA Jharkhand
#Deepika Pandey Singh Minister Jharkhand
#Jharkhand Government Schemes Housing
#Jharkhand Political News
#Jharkhand Assembly Debate
#Jharkhand Legislative Assembly Proceedings
#Jharkhand Politics Update
#Ranchi Political News
#Jharkhand Assembly Opposition Protest
#Jharkhand Assembly Question Hour
#Jharkhand Government vs BJP
#Jharkhand Development Issues
#Jharkhand Infrastructure News
#Jharkhand Housing Scheme Update
#Jharkhand Budget 2026 News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner