10 IPS अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अंजनी अंजन बने एसीबी एसपी, निधि द्विवेदी जामताड़ा एसपी
जामताड़ा एसपी अमिनेश नैथानी को गोड्डा का एसपी बनाया गया है.


रांची
: झारखंड सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन को एसीबी का एसपी बनाया गया है. वहीं एसीबी एसपी के पद पर पदस्थापित अंजनी कुमार झा को हजारीबाग के पुलिस अकादमी का उपनिदेशक बनाया गया है. अपराध अनुसंधान विभाग (रांची) की एसपी निधि द्विवेदी को जामताड़ा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को SCRB का एसपी बनाया गया है. अमित कुमार सिंह को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है. जामताड़ा एसपी अमिनेश नैथानी को गोड्डा का एसपी बनाया गया है. गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीणा को स्पेशल ब्रांच का एसपी बना कर रांची भेजा गया है. पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत डॉ विमल कुमार गिरिडीह के एसपी बने हैं. मनीष टोप्पो को भी स्पेशल ब्रांच में एसपी बनाया गया है. साहिबगंज एसपी कुमार गौरव लातेहार एसपी बनाए गए हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment